पटना के बापू सभागार में बीजेपी के भीष्म पीतामह कहे जाने वाले कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम नेता शामिल हुए… जेपी नड्डा बाबू सभागार में करीब 31 मिनट तक भाषण दिया…नड्डा ने बिहार सरकार के साथ-साथ लालू परिवार और I.N.D.I.A गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। कहा कि अभी बुधवार को ही जमानत मिला हुआ हैं….उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब लालू-नीतीश को गुड बॉय कहने का समय आ गया है….
I.N.D.I.A गठबंधन तीन आधार पर टिका
जेपी नड्डा ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन तीन आधार पर टिका है। पहला-परिवारवाद, दूसरा- भ्रष्टचार और तीसरा- तुष्टिकरण। बिहार में एक ही परिवार के लालू, राबड़ी, तेजस्वी और मीसा भारती हैं। उन्होंने कहा कि बाप, बेटा, मां और बेटी ये महाभ्रष्ट हैं। कल ही तो ये जमानत कराकर आए हैं।
बिहार सरकार लूट, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण में मस्त
नड्डा कि बिहार सरकार लूट, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण में मस्त है। भाई को भाई से लड़ाने में मस्त है। नड्डा ने कहा कि अब ऐसी सरकारों को गुड बाय कहने का समय आ गया है और भारतीय जनता पार्टी को लाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी बिना किसी के कंधे पर बैठे चुनाव लड़ेगी और राज्य में सरकार बनाएगी