प्रियंका गांधी इंदौर के धार में भरी हुंकार, बोलीं- MP में 250 से ज्यादा घोटाले, फिर यहां ED क्यों नहीं पहुंची ?

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं….प्रियंका गांधी इंदौर के धार जिले के राजगढ़ में जन आक्रोश सभा में कहा, ‘मध्यप्रदेश में 18 साल में 250 से ज्यादा घोटाले हुए। ये जांच एजेंसियों को सबके घर भेज देते हैं। किसी ने इनके खिलाफ कुछ बोल दिया, कुछ लिख दिया, एकदम उनके घर ED पहुंच जाती है। फिल्मों के अभिनेताओं के घर भी ED पहुंच जाती है। यहां इनके अधिकारियों, नेताओं के घर ED क्यों नहीं पहुंची?’

शिशुपाल के अत्याचार का घड़ा भर गया

उन्होंने कहा, ‘मां नर्मदा के साथ घोटाला हो सकता है, महाकाल लोक में घोटाला हो सकता है, जब भगवान के साथ कोई घोटाला और भ्रष्टाचार करने की हिम्मत करता है तो क्या समय नहीं आ गया इनको बदल डालने का? शिशुपाल के अत्याचार का घड़ा भर गया है।’

कांग्रेस ने 27 लाख किसानों के कर्ज माफ किया

प्रियंका गांधी ने कहा कि शिशुपाल के अत्याचारों का घड़ा भर गया है। अब कृष्ण रूपी बन जाओ और कृष्ण भगवान की तरह इनको निकाल दो। डेढ़ साल में पिछले चुनाव में आपने कौन सी सरकार चुनी थी कांग्रेस, फिर क्या हुआ रिश्वत खोरी हुई और जो आपका आदेश था उसका पालन नहीं हुआ। आप कांग्रेस की सरकार चाहते थे, लेकिन जोड़ तोड़ कर आपको भाजपा की सरकार मिली। कांग्रेस की सरकार ने किसानों के कर्ज माफ किए। 27 लाख किसानों के कर्ज माफ किए। एक करोड़ परिवारों को 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली दी। मैं डेढ़ साल की बात कर रही हीं 18 साल की नहीं। ओबीसी आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 फीसदी किया। आर्थिक रूप से कमजोर जनरल वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण दिया।