नीतीश कुमार ने आज बुलाई कैबिनेट की बैठक, बजट सत्र पर मुहर लगने की संभावना

खरमास बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है।  यह बैठक नीतीश कुमार की अध्यक्षता शाम 4 बजे से शुरू होगी। माना जा रहा है कि दूसरी कैबिनेट की बैठक में बिहार विधान मंडल के बजट सत्र पर हरी झंडी मिल सकती है। बजट सत्र 2024-25 के प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है। बिहार विधानसभा सूत्रों के अनुसार बजट सत्र को काफी छोटा रखा गया है।

 इस बैठक में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत अन्य मंत्री शामिल होंगे। इसके साथ ही सभी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। नए साल की यह दूसरी बैठक है।

कैबिनेट में बजट 2024-25 पर मुहर लगने की संभावना

आज होने वाली कैबिनेट कीबैठक में बजट 2024-25 सदन से पास कराया जाएगा। एक सप्ताह से कम समय का बजट सत्र बुलाया जाएगा। लोकसभा चुनाव को लेकर बजट सत्र को छोटा रखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, 12 फरवरी से बिहार विधानसभा का बजट सत्र बुलाया जा सकता है। बजट सत्र पर कैबिनेट की मुहर लगाई जा सकती है।

P