सीएम नीतीश ने किया नई टीम का ऐलान…जानें ललन सिंह के चहेतों पर चली कैंची…तो वशिष्ठ नारायण-त्यागी को मिला ये कमान

सीएम नीतीश कुमार के जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही एक्शन में हैं…और नीतीश कुमार ने नई टीम का ऐलान किया है…एक बार फिर जेडीयू सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है.इसके साथ ही पूर्व सांसद केसी त्यागी का भी कद-पद बढ़ा दिया है।

त्यागी को राजनीतिक सलाहकार और राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नीतीश समेत कुल 22 नाम हैं। नीतीश कुमार ने खुद को लेकर सिर्फ 22 लोगों की टीम बनायी है, जिसमें एक सलाहकार, एक उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, 11 महासचिव, 6 सचिव औऱ एक प्रवक्ता को शामिल किया गया है.  बिहार सरकार से एकमात्र मंत्री संजय झा को राष्टीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है। आलोक कुमार सुमन जेडीयू के कोषाध्यक्ष बने हैं.

11 नए राष्ट्रीय महासचिव के नामों की घोषणा

जेडीयू ने 11 नए राष्ट्रीय महासचिव के नामों की घोषणा की है…जेडीयू सूत्रों के अनुसार पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह की जगह जिन लोगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थी… उन्हें राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। राज्यसभा के सांसद रामनाथ ठाकुर को महासचिव बनाया गया है। बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार झा भी इसी पद पर हैं। इनके अलावा पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल, पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी, विधान पार्षद आफाक अहमद खान, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, राज्यसभा की पूर्व सांसद और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष का कहकशां परवीन, विधान पार्षद कपिल हरिशचंद्र पाटिल, राज सिंह मान और पूर्व विधायक सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर सुनील को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

सांसद आलोक कुमार सुमन बने कोषाध्यक्ष

नीतीश की नई टीम में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी लोकसभा सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन को दी गई है।  वहीं विद्यासागर निषाद, राजीव रंजन प्रसाद, अनुप लाल, दयानंद राय, संजय कुमार और मो. निसार को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं पूर्व विधायक राजीव रंजन को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।