नरेंद्र नारायण यादव ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, निर्विरोध चुने जाने की संभावना

बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के इस्तीफा देने के बाद जेडीयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। पूर्व उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के अचानक इस्तीफा देने के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष का पद खाली हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि नरेंद्र नारायण यादव निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिए जाएंगे

हमें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे जिम्मेदारी को निभाएंगे

नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे जिम्मेदारी को निभाएंगे और सदन को बिल्कुल सुचारू ढंग से चलाएंगे। पक्ष विपक्ष सभी लोगों की बात सुनेंगे। पार्टी ने जो विश्वास जताया है इसके लिए आभारी हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बेहतर समन्वय के साथ सदन का संचालन करेंगे