नीतीश कुमार समेत NDA के तीन उम्मीदवारों ने किया विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन, दोनों डिप्टी सीएम रहे मौजूद

नीतीश कुमार समेत NDA के तीन उम्मीदवारों ने किया विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन, दोनों डिप्टी सीएम रहे मौजूद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) एक बार फिर विधान परिषद में जाएंगे…मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद चुनाव (legislative council elections) के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. उनके अलावा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से संतोष सुमन, खालिद अनवर ने भी नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. जद (यू) के प्रमुख कुमार लगातार चौथी बार विधान परिषद का चुनाव लड़ेंगे. इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहे.

2006 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के कुछ महीने बाद वह विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए थे. नीतीश कुमार का वर्तमान कार्यकाल मई में समाप्त होगा. निर्वाचन आयोग ने हाल ही में बिहार विधान परिषद की 11 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की थी. नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 11 मार्च को समाप्त होगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 14 मार्च है. मतदान 21 मार्च को होना है.

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित खालिद अनवर, रामेश्वर महतो और संजय झा जो अब राज्य सभा चले गये हैं उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी में शाहनवाज हुसैन, संजय पासवान और मंगल पांडे का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और रामचंद्र पूर्वे, जबकि हिंदुस्तान आवामी मोर्चा से संतोष कुमार सुमन का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

वहीं, बीजेपी, RJD और कांग्रेस ने फिलहाल अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया है. हालांकि RJD से राबड़ी देवी का नामांकन तय माना जा रहा है. वो कब तक अपना नामांकन दाखिल करेगी, इसको लेकर अभी कोई अपडेट नहीं आया है. उम्मीद की जा रही है कि वो भी जल्द ही अपना नामांकन कर सकती हैं. नामांकन करने की आखिरी तारीख 11 मार्च है. वहीं, मतदान 21 मार्च को होंगे. जबकि इसका परिणाम 21 मार्च को ही देर शाम घोषित होगा