बीपीएससी पेपर लिक मामले पर गरजे तेजस्वी, कहा – माफिया राज खत्म करने वाले आज खुद देख लें

बीपीएससी TRE-3 की परीक्षा में पेपर लीक होने की बात कही जा रही थी। इस मामले में ईओयू ने शनिवार को बड़ा खुलासा किया है। ईओयू की जांच में खुलासा हुआ है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हुआ है और एक दिन पहले ही पेपर लीक हो गया था। इसके साथ ही इस मामले में 300 लोगों को कोर्ट के समक्ष पेश करके जेल भेज दिया गया है। वहीं, अब इस मामले में तेजस्वी यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। तेजस्वी ने कहा है कि- बिहार में तो गजबे हो गया है ?

तेजस्वी यादव ने कहा कि- बिहार में तो गजबे हो गया एडमिट कार्ड लेकर लोग जाते हैं और उसके पीछे आंसर लिख दिया जाता है। यहां तो किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है किसी को ही सरकार बदलने के बाद हो क्या रहा है। इसके आगे उन्होंने कहा कि – आप खुद बताओ 17 महीने में कोई पेपर लीक हुआ था क्या? किसी को कहते हैं असल माफिया राज। अद्भुत है सरकार बदलते ही भाजपा जैसे ही सरकार में आई एडमिट कार्ड के पीछे आंसर लिखा जा रहा है। देश में ऐसा अद्भुत कहीं नहीं हुआ है।

तेजस्वी ने कहा कि कुछ लोग माफिया राज खत्म करने की बात करते थे लेकिन हकीकत में हो क्या रहा है। 70 दिनों के अंदर 2 लाख से अधिक लोगों को हम लोगों ने नियुक्ति पत्र बांटा था। जब हम सत्ता में थे एक भी पेपर लिखा हुआ था तो बता दो इनके सत्ता में आते ही पेपर लीक होना शुरू हो गया। उनकी जहां-जहां सरकार है वहां-वहां पेपर लीक हो रहे हैं। बिहार में तो गजबे हो गया एडमिट कार्ड लेकर लोग जाते हैं और उसके पीछे आंसर लिख दिया जाता है