संजय निरुपम 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित, पार्टी से निकाले जाने के बाद कांग्रेस पर जमकर बरसे पूर्व सांसद, आज करेंगे बड़ा ऐलान

कांग्रेस ने महाराष्ट्र में पूर्व सांसद संजय निरुपम पर बड़ा एक्शन लिया है और संजय निरुपम को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। संजय निरुपम मुंबई नार्थ वेस्ट सीट शिवसेना यूबीटी को दिए जाने से नाराज थे। उन्होंने हाईकमान को फिर से विचार करने के लिए सात दिन का समय दिया था। समय पूरा होने पर अब संजय निरुपम ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है।

संजय निरुपम का अगला कदम क्या होगा?

अब जब पार्टी ने उन्हें निकाल दिया है तब सवाल खड़ा हो है कि संजय निरुपम का अगला कदम क्या होगा? संजय निरुपम शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में आए थे। मुंबई नार्थ वेस्ट से लड़ने के इच्छुक संजय निरुपम के पास काफी सीमित विकल्प है। उनके बीजेपी में जाने की आसार बेहद कदम है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि संजय निरुपम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में अगर वे शिवसेना में प्रवेश लेते हैं तो इसे घर वापसी के तौर पर पेश कर सकेंगे।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट से भी हटाया गया था संजय निरुपम का नाम

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों की शिकायतों के बाद संजय निरुपम को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की मंजूरी दे दी। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम को बुधवार (3 अप्रैल) को ही स्टार प्रचारकों की लिस्ट से भी हटाया गया था।

भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है कांग्रेस’

संजय ने पोस्ट में लिखा- पार्टी अपनी बची-खुची ऊर्जा और स्टेशनरी का इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए करे। वैसे भी पार्टी भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। मैंने जो एक हफ्ते की अवधि दी थी, वह बुधवार पूरी हो गई है।  गुरुवार को मैं खुद फैसला ले लूंगा

पूर्व सांसद संजय निरुपम ने गुरुवार को पार्टी से निकाले जाने को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर कटाक्ष किया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने ऐसा उनकी ओर से अपना इस्तीफा भेजने के बाद किया गया। इससे पहले अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों की शिकायतों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार देर शाम निरुपम को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का फैसला किया था।

मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख निरुपम ने एक्स पर कहा, ‘ऐसा लगता है कि कल रात मेरा इस्तीफा पत्र मिलने के तुरंत बाद उन्होंने मेरा निष्कासन जारी करने का फैसला किया। ऐसी तत्परता देखकर अच्छा लगा। बस यह जानकारी साझा कर रहा हूं कि मैं आज सुबह 11.30 से दोपहर 12 बजे के बीच एक विस्तृत बयान दूंगा। इससे पहले खरगे को लिखे पत्र में निरुपम ने कहा था कि मैंने आखिरकार आपकी बहुप्रतीक्षित इच्छा को पूरा करने का फैसला किया है। मैं एलान करता हूं कि मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

मुंबई नॉर्थ-वेस्ट सीट से टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना उद्धव और एनसीपी शरद पवार MVA गठबंधन में है। 27 मार्च को शिवसेना उद्धव गुट ने बुधवार को 17 कैंडिडेट्स का ऐलान किया था। मुंबई नॉर्थ-वेस्ट सीट से अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया है। यहां से संजय निरुपम चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। कांग्रेस की ओर से टिकट नहीं मिलने से वे नाराज हो गए। उन्हें खुद राहुल गांधी ने यहां से टिकट का भरोसा दिया था