कर्पूरी ग्राम में CM नीतीश कुमार ने ‘जननायक’ को दी श्रद्धांजलि

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर बिहार के मुख्यमंत्री समस्तीपर स्थित उनके गांव कर्पूरीग्राम पहुंचे। जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री सर्वधर्म प्रार्थना सभा मे शामिल हुए और वहां उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किये।

गोकुल कर्पूरी फुलेश्वरी कॉलेज भी गये सीएम

प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने गोकुल-कर्पूरी-फुलेश्वरी महाविद्यालय जाकर भी जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महाविद्यालय परिसर मे ंबिहार सरकार द्वारा महत्वपण्ूर् योजनाओ ंसे जन साधारण को अवगत कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गयी विवरणिका “अधिकार” एव ं”सहायता” की लगायी गयी प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। महाविद्यालय परिसर स्थित त्रिमूर्ति भवन मे ं जननायक कर्पूरी ठाकुर के माता-पिता की प्रतिमा एव ंउनकी प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री को जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का चित्र एवं जल-जीवन-हरियाली अभियान स ेसंबंधित प्रतीक चिन्ह् भी भेटं किया गया।

सीएम के साथ कई गणमान्य अतिथि रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, योजना एव ंविकास मंत्री महेश्वर हजारी, जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र सांसद रामनाथ ठाकुर, दरभंगा प्रक्षेत्र के प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक श्री गणेश कुमार, समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभांकर, पुलिस अधीक्षक श्री विकास बर्मन सहित ग्रामवासी एव ंअन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।