बड़ी खबर: महात्मा गांधी सेतु के रिपेयरिंग के नाम पर हजारों करोड़ का घपला हुआ है, प्रेमचंद मिश्रा का बयान

निर्माण कार्यों को लेकर राज्य सरकार एक बार फिर सवालों के घेरे में है। कांगे्रस के एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी सेतु की मरम्मति के नाम पर हजारों करोड़ का घपला हुआ है। जिसकी जांच होनी चाहिए।

PC कर एमएलसी ने लगाया आरोप

कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने सदाकत आश्रम में प्रेस कांफ्रेंस कर मरम्मत कार्य में धांधली और घपले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने विधानपरिषद में लगातार गांधी सेतू के सुपर स्ट्रक्चर निर्माण में हो रही गड़बड़ी का सवाल उठाया। लेकिन मंत्री नंदकिशोर यादव हमारे सवाल का मजाक उड़ाते रहे। अब महालेखाकार ने हमारे आरोपों कि पुष्टि कर दी है। गांधी सेतु के स्ट्रक्चर को काटकर हटाने के लिये सिर्फ 300 करोड़ दिया गया। लेकिन इस पूरी राशि का बंदरबांट किया गया।

मामले की हो उच्चस्तरीय जांच

कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इसके साथ ही इस मामले में पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर को बर्खास्त करने की मांग की है। कांग्रेस एमएलसी ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हों उनपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाये।