पटना में हजारों लोगों के लिए किया गया है रहने-खाने की व्यवस्था, जानिए कहां-कहां और दूसरों को मदद कीजिए

राजधानी पटना में लॉकडाउन के कारण परेशान गरीबों और फंसे हुए लोगों के लिए 9 आपदा राहत केन्द्र की शुरूआत की गयी है। इन राहत केन्द्रों में लोगों के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था की गयी है। पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि खुद इन राहत केन्द्रों का मुआयना किया और लोगों का हालचाल जाना।

इन जगहों पर बनाया गया है राहत केन्द्र

  • पटना हाई स्कूल गर्दनीबाग में 120 व्यक्ति के रहने की व्यवस्था ओर 1000 व्यक्ति के भोजन की व्यवस्था
  • राजकीय बालिका उच्च विद्यालय बांकीपुर में 120 व्यक्तियों के रहने की व्यवस्था और 1000 व्यक्तियों के खाने की व्यवस्था
  • कॉलेज ऑफ कॉमर्स में 200 व्यक्तियों के रहने की व्यवस्थसा और 200 व्यक्तियों के खाने की व्यवस्था
  • अन्य चार आपदा केन्द्रों पर 520 व्यक्तियों के रहने की व्यवस्था और 5000 व्यक्तियों के खाने की व्यवस्था

इसके साथ हीं रैन बसेरा और कम्यूनिटी हॉल में भी लोगों के लिए रहने खाने की व्यवस्था की गयी है। जहां लॉकडाउन में फंसे लोग और सड़क किनारे गुजर बसर करने वाले लोगों के लिए रहने खाने की व्यवस्था की गयी है।
डीएम कुमार रवि ने बताया कि इसके साथ हीं अन्य जरूरी सेवाओं की भी व्यवस्था लोगों के लिए की गयी है, जिससे लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और लोग पलायन न करें।