JDU प्रवक्ता निखिल मंडल ने PK के ट्वीट का दिया करारा जवाब, क्या कहा पढ़िये पूरी खबर

लॉकडाउन में राज्य के बाहर फंसे बिहारियों को हो रही समस्याओं को लेकर बिहार में सियासत गर्म है। प्रशांत किशोर ने इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। जिसका जेडीयू के प्रवक्ता निखिल मंडल ने करारा जवाब दिया है। निखिल मंडल ने ट्वीट कर कहा कि दूसरी सरकार क्या कर रही है वो जाने पर आपको भी बेहतर पता है #lockdown का मतलब..!!

बिहार सरकार अन्य राज्यों में 50 से अधिक राहत केंद्र चला रही है.जिसका 7 लाख 66 हजार 920 लोग लाभ उठा चुके है..!!
बाहर फसें 10 लाख 11 हजार लोगों के खाते में 1000 रु की राशि भेज दी गयी है.!
समझे साहब.!

पीके ने किया था ये ट्वीट

देश भर में बिहार के लोग फंसे पड़े हैं और @NitishKumar जी #lockdown की मर्यादा का पाठ पढ़ा रहे हैं स्थानीय सरकारें कुछ कर भी रहीं हैं, लेकिन नीतीश जी ने सम्बंधित राज्यों से अब तक कोई बात भी नहीं की है। PM के साथ मीटिंग में भी उन्होंने इसकी चर्चा तक नहीं की।

लॉकडाउन की देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

लॉकडाउन और इसकी मर्यादा को लेकर बिहार में जब सियासत सरगर्मीं बढ़ गयी है, तो ऐसे में शिफ्ट इंडिया की टीम ने ग्राउंड जीरो पर जाकर लॉकडाउन का जायजा लिया। जहां इसकी मर्यादा को ताक पर रखकर जिम्मेदार सभी लोग एक दूसरे पर आरोप मढ़ते नजर आये। देखिए ये वीडियो…