12वीं की खुशी घर पर बना रही सैनिटाइजर, दूसरों को भी बता रही गूढ़

कोरोना की त्रासदी बिहार में भी फैल चुकी है। संक्रमण का आंकड़ा लगातार मिल रहा है। बाजारों से मास्क और सैनिटाइजर खत्म हो गये हैं। ऐसे में कोरोना से जंग की कवायद भी तेज हो गयी है।

12वीं क्लास की खुशी घर में बना रही सैनिटाइजर

ये हैं खुशी। क्लास बारहवीं की छात्रा। लेकिन कोरोना के खिलाफ जंग के लिए इनके हौसले इतने बुलंद कि जब बाजार में सैनिटाइजर की उपलब्धता खत्म हो गयी तो घर पर हीं सैनिटाइजर बनाने का गूढ़ खोज लिया। नीम की पत्त्नी, एलोवेरा और कई अन्य चीजों के मिश्रण से खुशी घर पर हीं सैनिटाइजर बना रही हैं। इतना हीं नहीं यह गूढ़ वो अपने पड़ोसियों और दूसरों लोगों को भी बताती हैं। जिससे कोरोना के खिलाफ जंग को और मजबूती मिले।

आपको बताते चलें कि पटनासिटी के मालसलामी इलाके के दलहट्टा क्षेत्र में कई परिवार घर पर हीं सैनिटाइजर बनाने में जुटे हैं।