विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद एक्शन में पुलिस, गैंग को शरण देने वाले 2 गिरफ्तार

कानपुर वाला कुख्यात विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद यूपी पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस अब विकास और उसके गैंग को शरण देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों को घर में छिपाने का आरोप

यूपी एसटीएफ ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले ओम प्रकाश पांडे और अनिल पांडे को पकड़ा है। इन दोनों पर कानपुर एनकाउंटर के आरोपी शशिकांत पांडे और शिवम दुबे को शरण देने का आरोप है। इन्होंने दोनों आरोपियों को अपने घर में छिपाया था।

शुक्रवार को विकास का हुआ था एनकाउंटर

आपको बता दें कि उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किए गए सीओ समेत आठ पुलिस वालों के हत्यारे विकास दुबे को शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बृहस्पतिवार देर शाम को पांच लाख के इनामी विकास को उज्जैन से लेकर चली पुलिस की एक गाड़ी सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती हाईवे पर पलट गई।