लॉकडाउन का उल्लंघन कर रही महिला ने पुलिस वालों को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली, जानिए पूरा मामला

देश बढ़ते कोरोना संक्रमण ने सभी को चिंता में डाल रखा है। सरकारें इसपर अंकुश लगाने के प्रयास जुटी हैं। देश के कई राज्यों के साथ बिहार में भी कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन है। वहीं कुछ लोग हैं जो नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ताज़ा मामला खगड़िया जिले के गोगरी के जमालपुर बाजार में रविवार को लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे जवाहर ज्वेलर्स के दुकान से निकली एक महिला ग्राहक ने पुलिस पर आग बबूला होकर खूब खरी खोटी सुनायी। बतादें कि जब महिला ग्राहक दुकान से निकली तो पुलिस  उससे और उसके भाई से पूछताछ करने लगी।

जिसके बाद महिला के भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथही महिला को पुलिस द्वारा रुकने के लिए कहा गया। जिससे नाराज़ होकर महिला पुलिस पर आग बबूला हो गई एवं दबंगई करते हुए खूब खरी खोटी सुनायी। भाई को हिरासत में लेने के बाद उसकी बहन अपना आपा खोते हुए आग बबूला हो पुलिस पदाधिकारी व अन्य अधिकारियों को जमकर गालियां दी।

लड़की के आवेश का हाल इतने पर ही नहीं थमा और उसने पुलिस वालों को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली। बतादें कि महिला के इस ड्रामे के दौरान करीब आधे घंटे तक जमालपुर बाजार में अफरा तफरी मची रही। बाद में लड़की को भी हिरासत में ले लिया गया। वहीं लड़की परिजनों ने बताया कि वह दिमागी रूप से कमजोर है।

लड़की के परिजन अपने साथ डॉक्टरों की पर्ची लेकर आए और कहा कि इसका इलाज चल रहा है। बाद में महिला ग्राहक को महिला पुलिस गोगरी थाना ले आयी। जिसे बाद में बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया।