मुजफ्फरपुर नगर निगम में आउट सोर्सिंग पर कर्मचारियों को रखने के लिए गठित कमेटी ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। गठित कमेटी की अधिकतम 650 सफाई कर्मी, पंप चालक और 200 वाहन चालक रखने पर सहमति बनी है।
दरअसल तैयार किये गए प्रस्ताव में वार्डों में वर्तमान संख्या बल के अतिरिक्त 10 सफाई कर्मी रखने की योजना बनाई गई है। बताया गया है कि दस कर्मी बढ़ने पर वार्ड में सफाई व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही विभागीय मानक भी पूरा होगा। हालांकि, इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय नगर आयुक्त को लेना है। समिति की ओर से प्रस्ताव की अनुशंसा कर आवश्यक कार्रवाई के लिए नगर आयुक्त को सौंप दी गई है। समिति के सदस्य सह उप नगर आयुक्त राकेश कुमार ने बताया कि अधिकतम संख्या बल तैयार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वर्तमान संख्या घट और बढ़ सकती है।