एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करनेवाले थानेदारों की अब खैर नहीं। इसके लिए पटना के एसएसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने सभी थानेदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लें और जांच कर उनकी प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करें। किसी भी प्रकार से पीड़ित को परेशान न किया जाये। यही नहीं, रिस्पांस टाइम में पीड़ितों के फोन जरूर रिसीव करें। वरना शिकायत मिलने पर संबंधित थानेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें मोबाइल छिनतई, बाइक चोरी आदि मामलों में पीड़ित जब प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहुंचते हैं तो पुलिस ज्यादातर मामलों में आनाकानी करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने से कतराने लगती है। पीड़ितों को बार-बार दौड़ाया भी जाता है। कई पीड़ितों की ओर से इसकी शिकायत एसएसपी समेत अन्य वरीय अधिकारियों से की गई है। इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने साफ तौर पर थानेदारों को सख्त लहजे में कहा है कि यह रवैया किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच कर मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाय। जांच में यदि पीड़ित की शिकायत झूठी व निराधार मिले तो उसके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जाये।
- इस दिन बिहार के दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, देंगे कई बड़े सौगात
- दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव;
- Kolkata Doctor Murder:आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल से सीबीआई ने आज फिर की पूछताछ, पुलिस ने दर्ज की FIR
- डॉक्टर दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त,मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल-पुलिस जांच पर उठाए सवाल, CBI को दिया ये निर्देश
- कोलकाता डॉक्टर हत्या को लेकर पटना के चार बड़े अस्पतालों में OPD सेवाएं ठप, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दे दिया ये बड़ा निर्देश
एसएसपी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर पीड़ित उनसे मिलकर खुद इसकी शिकायत कर सकते हैं। एसएसपी ने यह भी कहा है कि कई शिकायतें मिली हैं कि रिस्पांस टाइम में फोन करने पर अक्सर थानेदार फोन नहीं उठाते, जिसके चलते पीड़ितों को तरह-तरह से परेशान होना पड़ता है। ऐसा न हो, इसके लिए थानेदार पीड़ितों का फोन जरूर रिसीव करें।


