पटना एयरपोर्ट: खराब मौसम के कारण 10 फ्लाइटें हुई रद्द तो 24 विमानों की उड़ान में आई घंटों की देरी, जानिए क्या रहा वजह।

पटना एयरपोर्ट पर सोमवार को यात्रियों को खराब मौसम के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल दिल्ली और आसपास के क्षेत्रो में मौसम खराब होने और तेज आंधी-पानी की वजह से दिल्ली से पटना आने जाने वाली 10 फ्लाइटें सोमवार को रद्द रहीं, जबकि 24 विमान देर से आये और गये। इसके कारण मुंबई, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, पुणे, अमृतसर, कोलकाता और बेंगलुरु से आने वाले 22 फ्लाइटें भी प्रभावित हुईं और देर से आयीं और गयीं, जबकि बनारस वाली फ्लाइट रद्द रहीं।

तीन-चार घंटे तक इंतजार से परेशान रहे यात्री
पटना एयरपोर्ट पर देर से आने वाले विमानों में कई तीन से चार घंटे तक की देरी से आए। इसके कारण उन फ्लाइटों से दिल्ली जाने वाले यात्री अपने विमान का पटना एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करते रहे। फ्लाइटों के देर होने के कारण टर्मिनल के भीतर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गयी। कई यात्रियों को तो बैठने तक की जगह भी नहीं मिल रही थी। कुछ जमीन पर अपना चादर फैला कर बैठे थे। चेक इन एरिया से लेकर सिक्यूरिटी होल्ड एरिया तक में यही स्थिति देखने को मिली। टर्मिनल के बाहर भी बड़ी संख्या में यात्री अपने विमान के बारे में डिस्पले बोर्ड पर सूचना आने का इंतजार करते दिखे।

दिल्ली से देर से आने वाली फ्लाइटें
फ्लाइट संख्या

जी 8165

डब्ल्यू 28962

6 इ 2022

यूके 717

6 इ 5156

एसजी 724

जी 82511

डब्ल्यू 29211

6 इ 2481

जी 8131

डब्ल्यू 28904

एसजी 8389

दिल्ली से आने वाली रद्द फ्लाइटें
फ्लाइट संख्या

6 इ 2485

6 इ 2411

जी 8198

डब्ल्यू 28946

6 इ 6928

अन्य जगहों की लेट फ्लाइटें
फ्लाइट संख्या शहर

एसजी 391 अहमदाबाद

जी 8351 मुंबई

डब्ल्यू 29008 मुंबई

6 इ 924 भुवनेश्वर

एसजी 757 पुणे

एसजी 3724 अमृतसर

6 इ 6926 कोलकाता

एसजी 923 मुंबई

जी 8274 बेंगलुरु

डब्ल्यू 28979 बेंगलुरु

6 इ 6418 मुंबई

अन्य जगह की रद्द फ्लाइट
फ्लाइट संख्या शहर

एसजी 3261 बनारस