बिहार में बिजली गिरने से कई लोगों की मौत,मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

बिहार में मॉनसून का आना खेती करने वालों के लिए खुशी की बात है पर हर बार मॉनसून अपने साथ कुछ परेशानियां भी लेकर आता ही है।मॉनसून के आते ही कई जगहों से बाढ़ तो कई जगहों से बिजली गिरने की ख़बर आती रहती है। फिलहाल बिजली गिरना सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है।बीते 24 घण्टे में बिजली गिरने की वजह से बिहार में 22 लोगों की मृत्यु हो गई है।

इन जिलों में हुई लोगों की मृत्यु

बिजली के कहर ने बीते 24 घण्टे में 22 लोगों की जान ले ली है।मारने वालों में सबसे ज़्यादा 5 लोग सारण जिले से थे।भोजपुर के 4,पo चम्पारण के 2,पुo चम्पारण के 4,अररिया के 2,बांका और मुजफ्फरपुर के 1-1 लोगों को भी अपने जान से हाथ धोना पड़ा है।

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार रात वज्रपात की चपेट में आने वाले लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। सीएम नीतीश ने सभी मृतकों के आश्रितों को तुरंत 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने खराब मौसम में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।