बिहार में सीजीएम, जेएस, एडीएम समेत 59 सीनियर अधिकारीयों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार प्रशासनिक सेवा के 59 अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग बुधवार को इन अफसरों के तबादले और नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। राज्य सरकार ने संयुक्त सचिव, अपर समाहर्त्ता और उप सचिव स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। लोक सेवा निवारण शिकायत पदाधिकारी का भी तबादला किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के मुख्य महाप्रबंधतक उदय प्रताप सिंह को संसदीय कार्य विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं आरा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त धीरेंद्र पासवान को मंत्री तेजप्रताप यादव के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बतौर संयुक्त सचिव लगाया गया है। इस पद पर तैनात सुबोध कुमार चौधरी को शिक्षा विभाग में निदेशक (प्रशासन) के पद पर नियुक्त किया गया है।

खान एवं भूतत्व विभाग के संयुक्त सचिव दीवान जफर हुसैन को अल्पसंख्यक वित्तीय निगम का प्रबंधक निदेशक बनाया गाय है। नरेश झा मधुबनी जिले के नए अपहर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी होंगे। भागलपुर के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरुण सिंह को विज्ञान एवं प्रवैधिकी विभाग में संयुक्त सचिव बनाकर भेजा गया है। शिवहर के अधिसूचित उप विकास आयुक्त सुधांशु कुमार सिंह का ब्रेडा के उपनिदेशक के तौर पर तबादला हुआ है।

देखें पूरी लिस्ट

अन्य अधिकारियों का कहां हुआ तबादला, यहां देखें-

इबरार आलम-  संयुक्त सचिव, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग

मृत्युंजय कुमार- मुख्य महाप्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम

राजेश कुमार- संयुक्त सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग

सुनील कुमार- संयुक्त सचिव, बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग

राजेश भारती- विशेष कार्य पदाधिकारी, बिहार विकास मिशन

अरविन्द कुमार झा- अपर समाहर्त्ता, विभागीय जांच, दरभंगा

प्रतिभा कुमारी-अपर समाहर्त्ता (लोक शिकायत निवारण)-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बांका

हेमन्त कुमार सिंह- अपर जिला दंडाधिकारी, विधि व्यवस्था, पटना