बिहार में भाजपा के लिए खास है आज का दिन, अमित शाह के आगमन से पहले लगा कार्यकर्ताओं का हुजुम……

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए आज का दिन बेहद ख़ास होने वाला है। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। अमित शाह के बिहार पहुंचने की ख़ुशी में पूरे मंच को भगवा रंग से सजाया गया है। शहर में जगह-जगह पर भगवे रंग का झंडा लहरा रहा है।  हर गली-मोहल्ले में पार्टी का भी झंडा लगाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12.10 बजे विशेष विभान से चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा उतरेंगे तथा वहां से सड़क मार्ग से इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां 12.30 बजे वे जनभावना सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे करीब डेढ़ घंटे मंच पर रुकेंगे तथा उसके बाद पुन: चूनापुर हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। उनकी सभा को लेकर 56 फीट लंबा और 28 फीट चौडा मंच का निर्माण किया गया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर लोहा, प्लाई और लोहे को मिलाकर मंच का निर्माण किया गया है। मंच पर उन्हें वीवीआईपी और वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा मखाना और गुलाब का माला पहनाया जाएगा। भाजपा नेताओं द्वारा उन्हें ऐतिहासिक मंदिर मा पूरणदेवी सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों का मोमेंटो प्रदान किया जाएगा। सुरक्षा को लेकर किए गए हैं व्यापक प्रबंधगृह मंत्री के आगमन को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्टेडियम के छह गेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं अमित शाह के प्रवेश एवं एक्जिट के लिए अलग गेट रिजर्व रखा गया है। उक्त गेट से होकर किसी अन्य का प्रवेश निषेध होगा। सभी गेट पर जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी।

सुरक्षा के पुख्ता है इंतजाम…….

केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।  सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।  सीमा क्षेत्र में विशेष चौकसी बरती जा रही है. 23 सितंबर को अमित शाह के तीन कार्यक्रम हैं, जबकि 24 सितंबर को गृह मंत्री चार कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री किशनगंज में शाम 4 बजे माता गुजरी विश्वविद्यालय में वे बिहार बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जबकि शाम पांच बजे बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे।

पहुंचने लगे कार्यकर्ता 

अमित शाह के कार्यक्रम में जाने के लिए बिहार के प्रत्‍येक जिलों से कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं। भागलपुर के भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय के नेतृत्‍व में लगभग एक हजार कार्यकर्ता यहां से रवाना हुए। सभी मंच व मोर्चा के नेता भी इसमें शामिल हैं। काफी संख्‍या में आम लोगों को भी वे अपने साथ अमित शाह के कार्यक्रम में ले गए। भाजपा के जिला कार्यालय में सभी एक साथ जुटे और वहीं से रवाना हुए।