गांधी मैदान स्थित जिलाधिकारी आवास पर जिलाधिकारी, पटना डॉ चंद्रशेखर सिंह ने गणना कर्मियों को अपने परिवार के संबंध में सभी सूचनाएँ दीं।
प्रगणक आभा कुमारी एवं पर्यवेक्षक इन्दु कुमारी द्वारा सभी 17 प्रकार की जानकारियों को विहित प्रपत्र में भरा गया। जिलाधिकारी ने परिवार के प्रधान के तौर पर घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किया।