जककनपुर थाने में अचानक लगी आग में कई गाड़ियां जलकर हुई खाक…..

जककनपुर थाने में अचानक लगी आग में कई गाड़ियां जलकर हुई खाक…..

राजधानी पटना के जककनपुर थाने में अचानक आग लग गई। जहां देखते ही देखते कई गाड़ियां जलकर खाक हो गई। इस घटना सूचना के मिलते ही चार दमकल की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच आग पर पूरी तरह से काबू पाया।

  गाड़ियों में अचानक आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। जहां तीन गाड़ियों में आग लगी, वही दमकल की गाड़ियों मे लगी आग पर 15 मिनट की मशक्कत के बाद काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग की इस अगलगी में दो चार पहिया वाहन सहित एक जब्त की गई बस भी जलकर राख हो गई है।
हाई कोर्ट ने अप्रैल 2022 में थानों में जब्त पड़ी गाड़ियों को किसी सुरक्षित स्थान पर लगाने के आदेश जारी किए थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पटना में पुलिस के वरीय अधिकारियों के आदेश पर थानों में पड़ी गाड़ियों को हटाकर गंगा किनारे लगा दिया गया था। फिर कुछ महीने बाद फिर से पटना के सभी थानों में जब्त वाहनों का अंबार लग गया।