लव मैरिज कर युवती ने लगाया प्रशासन से गुहार,कहा पिता और मायके वाले से जन का खतरा…

बिहार के छपरा जिले में एक प्रेमी जोड़े का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा है। इस वीडियो में  एक युवती अपने पति के साथ वीडियो बनाती नजर आ रही है। और प्रशासन से गुहार लगा रही है कि उसके पिता और उस गांव के मुखिया उसे और उनके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। युवती वीडियो में कर रही है कि वह यह शादी  अपनी मर्जी से की है। इसमें उसके पति के घर वालों का कोई दोष नहीं है।

इस मामले में युवती ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है। अगर उस पर या उसके पति पर और ससुराल वालों के साथ कोई भी बात होती है तो इसके लिए उसके पापा, वहां के मुखिया और मायके वाले जिम्मेदार होंगे। वीडियो में अपनी जान का खतरा बताते हुए उसने कहा कि उसे उसके पति और ससुराल वालों को सुरक्षा की आवश्यकता है। लगातार उसके पिता के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। लड़की के लव मैरिज के लिए उसके पिता राजी नहीं थे और उन्होंने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी।