फाइनेंशियल सिस्टम में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पैन कार्ड को आधार के साथ लिंक करने का अभियान शुरू कर दिया है। जिसके बाद बिहार के 50 हजार पैन कार्ड धारकों के उनका नंबर रद्द हो सकता है। अगर अब तक पैन आधार लिंक नहीं जुड़ा है तो 30 जून तक करवा लें।
30 जून तक अगर लिंक नहीं कराया, तो उसे रद्द कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार बिहार में 50 हजार से अधिक पैन कार्ड ऐसे हैं जो अब तक आधार से लिंक नहीं है। जिसके वजह से इनके रद्द होने की संभावना है। साथ ही कई लोगों ने दोहरा या फर्जी नाम-पता पर पैन कार्ड बनवा रखा है। लेकिन इस बात की हकीकत 30 जून के बाद ही सामने आएगी।