लालू परिवार के सभी सदस्यों की 2004 से 2009 तक खरीदी गई संपत्ति का मांगा ब्योरा। कथित रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले की जांच के क्रम में सीबीआई ने लालू परिवार के सभी सदस्यों के नाम से खरीदी गई संपत्ति का ब्योरा मांगा है। जागरण ने लिखा है कि वर्ष 2004 से 2009 तक तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद, राबड़ी देवी उनके बेटे तेजस्वी प्रसाद व तेजप्रताप और बेटी मीसा भारती समेत लालू की सभी सात बेटियों के नाम से खरीदी, गिफ्ट की गई या लीज पर दी गई अचल संपत्ति का विवरण मांगा गया है। सीबीआई के पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध इकाई ने राज्य के रजिस्ट्रार जनरल को पत्र भेजकर ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा है।
सीबीआई ने 2004 से 2009 तक खरीदी गई संपत्ति का लालू परिवार के सभी सदस्यों से मांगा ब्योरा….