6 महीने के अंदर जदयू  के 5 बड़े कद के नेता जदयू छोड़ भाजपा में शामिल….

जगजीत शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष रहे और शिक्षाविद डॉ कन्हैया सिंह गुरुवार को आरसीपी सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पार्टी के अटल सभागार में कन्हैया सिंह को उनके समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराएंगे।

दूसरी तरफ भाजपा में दिल्ली की संस्था ग्रहण करने के बाद जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे आरसीपी सिंह गुरुवार को पटना आ रहे हैं। आरसीपी सिंह पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंच रहे हैं। इनके अगवानी के लिए कार्यकर्ता शहर में जगह-जगह हार्डिंग, बैनर और झंडा लगाकर भव्य स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।

6 महीने के अंदर जदयू  के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, जेडीयू के पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक, पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सहेली मेहता जैसे बड़े बड़े कद के नेता जदयू छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं।