LIVE : मुंबई के भाटिया हॉस्पीटल में मिले 11 और +VE केस, शुक्रवार को भी मिले थे 13 संक्रमित

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के भाटिया अस्पताल में कोरोना का कहर लगातार जारी है। रविवार को अस्पताल के 11 और स्टाफ कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। वहीं आपको बताते चलें कि इसी के साथ हीं 25 कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। रविवार को जब अस्पताल के 150 कर्मचारियों का सैंपल लिया गया था, जिसमें 11 पॉजिटिव केस सामने आये वहीं 139 निगेटिव केस सामने आये हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी अस्पताल के 13 कर्मचारियों का रिजल्ट पॉजिटिव आया था। लगातार मिल रहे केस को देखते हुए हड़कंप मच गया है।