COVID19 Update देश में कुल 81,970‬ मामलों में से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 2549

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8.00 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या पिछले 24 घंटों में बढ़कर 81,970‬ हो गई है। साथ ही देश में संक्रमण से अब तक 2649 लोगों की मौत हो चुकी है, देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सामने आए मामलों में 51,401 सक्रिय हैं। जबकि 27,920 लोग ठीक/ डिस्चार्ज या माइग्रेट हुए हैं।

बिहार में कोरोना वायरस के आज 46 नए मामलों के साथ कुल मामले हुए 999

बिहार में मंगलवार सुबह को स्वास्थ विभाग के सचिव संजय कुमार द्वारा ट्विट कर जारी सुचना के अनुसार पहले अपडेट में कोरोना वायरस के विभिन्न जिलों के 46 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 999 हो गई, बिहार में अभी तक इस संक्रमण से 411 लोग ठीक हुए हैं और 7 लोगों की मौत हुई है वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 581 है।

आज सामने आए  नए मामलों में भोजपुर, भागलपुर, किशनगंज, नवादा में 1-1 जबकि रोहतास, वैशाली, सुपौल, शेखपुरा में 2-2 मामले सामने आए हैं। वहीं मुज़फ्फरपुर, बांका, नालंदा में 3-3, जहानाबाद में 5, लखीसराय व खगड़िया में 6-6 जबकि पुर्णिया में 8 केस आए हैं। गौरतलब है कि पॉजिटिव हुए लोगों में महिला पुरुष का अनुपात 1:1.8 है। जबकि स्तर पर  Isolation Centers में मरीजों की संख्या 552 है। वहीं अब तक कुल 40,782 से अधिक सैंपल्स की जाँच की जा चुकी है।

अवैध तरीके से विदेश भेजे जा रहे 5 लाख मास्क, पीपीई किट, सैनिटाइज़र ज़ब्त

सीमाशुल्क अधिकारियों ने यहां मालवहन टर्मिनल पर सैनिटाइजर, निजी सुरक्षा किट (पीपीई), मास्क और इसके कच्चे माल की बड़ी खेप जब्त की है। इसे अवैध तरीके से विदेश भेजा जा रहा था। जबकि कोविड-19 संकट को देखते हुए सरकार ने इनके निर्यात पर पाबंदी लगायी है। वहीं कई देशों ने ऐसे उत्पादों का घरेलू उत्पादन बढ़ाया है क्योंकि उन्हें इसकी संभावित कमी को लेकर डर है।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इन उत्पादों को परिधान, बच्चों के कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन सामग्री और पाउच की पैकिंग सामग्री के रूप में दिखाया गया था। ताकि इन्हें विभाग की नजरों और किसी तरह के संदेह से बचाया जा सके।

अधिकारियों के मुताबिक इसमें 2,480 किलोग्राम मास्क बनाने का कच्चा माल है। इसके अलावा 5.08 लाख मास्क, 950 बोतलों में 57 लीटर सैनिटाइजर, 952 पीपीई किट भी जब्त की गयी हैं। वहीं इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच चल रही है।