COVID19 Update देश में कुल 85,940‬‬ मामलों में से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 2752

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8.00 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या पिछले 24 घंटों में बढ़कर 85,940‬ हो गई है। साथ ही देश में संक्रमण से अब तक 2752 लोगों की मौत हो चुकी है, देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सामने आए मामलों में 53,035 सक्रिय हैं। जबकि 30,153 लोग ठीक/ डिस्चार्ज या माइग्रेट हुए हैं।

बिहार में कोरोना वायरस के आज 34 नए मामलों के साथ कुल मामले हुए 1033

बिहार में मंगलवार सुबह को स्वास्थ विभाग के सचिव संजय कुमार द्वारा ट्विट कर जारी सुचना के अनुसार पहले अपडेट में कोरोना वायरस के विभिन्न जिलों के 34 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1033 हो गई, बिहार में अभी तक इस संक्रमण से 438 लोग ठीक हुए हैं और 7 लोगों की मौत हुई है वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 573 है।

आज सामने आए मामलों में से सर्वाधिक 7 मामले मधेपुरा और 5-5 मामले खगड़िया, सिवान में दर्ज हुए। वहीं, भोजपुर, नवादा, पटना, लखीसराय में 1-1 जबकि किशनगंज, सुपौल, जमुई, मधुबनी, वैशाली में 2-2 और सहरसा में 3 मामले सामने आए। गौरतलब है कि पॉजिटिव हुए लोगों में महिला पुरुष का अनुपात 1:1.8 है। जबकि स्तर पर  Isolation Centers में मरीजों की संख्या 580 है। वहीं अब तक कुल 42,645 से अधिक सैंपल्स की जाँच की जा चुकी है।

राज्य में एक भी सक्रिय केस नहीं होने के बावजूद, मिज़ोरम ने बढ़ाया लॉकडाउन 31 मई तक ,

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए मिजोरम ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। मिजोरम में कल गुरुवार को सरकार ने कई राजनीतिक दलों, एनजीओ के साथ बैठक की थी। इस बैठक ने सभी ने एकमत से लॉकडाउन बढ़ाने पर अपनी पेशकश की थी। इसके बाद शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने यह फैसला लिया है।

गौतलब है कि मिजोरम में कोरोना वायरस के संक्रमण का एक भी केस नहीं है। फिर भी राज्य ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य ने लॉकडाउन के इस चरण के लिए नई गाइडलाइंस जारी करने का भी फैसला किया है।

पूरे देश में 17 मई को लॉकडाउन खत्म हो रहा है। जहाँ कई राज्य लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के पक्ष में हैं। कई राज्यों ने केंद्र सरकार से लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की सिफारिश की है। इनमें बिहार, पंजाब, असम, आंधप्रदेश जैसे कई राज्य शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यह स्पष्ट कर चुके हैं कि लॉकडाउन 4.0 आएगा।