Breaking : तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पंजाब में 31 मई तक बढेगा लॉकडाउन : यूपी में शर्तों के साथ मिलेंगी ये छूट

कोरोना वायरस के कहर के बीच महाराष्ट्र सरकार ने मंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया है। मिजोरम एवं पंजाब के बाद अब महाराष्ट्र ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र के मुख्य सचिव अजय मेहता ने लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी किया। इस तरह से पंजाब और महाराष्ट्र ने औपचारिक तौर पर लॉकडाउन-4 की घोषणा कर दी। महाराष्ट्र में अब तक लगभग 30,706 कोरोना संक्रमण के मामले मिल चुके हैं। गौरतलब है कि , प्रधानमंत्री ने  पहले ही यह साफ़ कर दिया है कि देश में लॉकडाउन का चौथा चरण भी लागू होगा, जिसकी औपचारिक घोषणा आज किसी भी वक्त हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज यानी 17 मई को लॉकडाउन 3.0 की मियाद पूरी हो रही है।

पंजाब में भी लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा

पंजाब में लॉकडाउन 31 मई तक रहेगा. शनिवार को पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंद सिंह ने ये एलान किया था. हालांकि, सीएम ने ये जरूर कहा कि 18 मई को छोटे दुकानदारों और बिजनेसमैन की ज्यादा से ज्यादा दुकानें खोल दी जाएंगी। पंजाब में 18 मई के बाद कर्फ्यू नहीं होगा सिर्फ लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में स्कूल नहीं खुलेंगे. बच्चों को स्कूल में अलग-अलग नहीं रखा जा सकता. उन्होंने कहा कि रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन को समझना मुश्किल है इसलिए पंजाब में कंफाइनमेंट जोन और नॉन कंफाइनमेंट जोन बनाएंगे।

राज्य में एक भी सक्रिय केस नहीं होने के बावजूद, मिज़ोरम ने बढ़ाया लॉकडाउन 31 मई तक

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए मिजोरम ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। मिजोरम में कल गुरुवार को सरकार ने कई राजनीतिक दलों, एनजीओ के साथ बैठक की थी। इस बैठक ने सभी ने एकमत से लॉकडाउन बढ़ाने पर अपनी पेशकश की थी। इसके बाद शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने यह फैसला लिया है।

गौतलब है कि मिजोरम में कोरोना वायरस के संक्रमण का एक भी केस नहीं है। फिर भी राज्य ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य ने लॉकडाउन के इस चरण के लिए नई गाइडलाइंस जारी करने का भी फैसला किया है।

पूरे देश में 17 मई को लॉकडाउन खत्म हो रहा है। जहाँ कई राज्य लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के पक्ष में हैं। कई राज्यों ने केंद्र सरकार से लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की सिफारिश की है। इनमें बिहार, पंजाब, असम, आंधप्रदेश जैसे कई राज्य शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यह स्पष्ट कर चुके हैं कि लॉकडाउन 4.0 आएगा।