पटना : बिहार में जहां कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, वहीं अब कोरोना ने मुख्यमंत्री आवास में भी दस्तक दे दिया है।खबरों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भतीजी कोरोना से संक्रमित हो गयी है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं सीएम हाउस में कोरोना की एंट्री होने के बाद आवास को सैनिटाइज किया जा रहा है। हांलाकि मुख्यमंत्री आवास की ओर से इस मामले पर अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।















You must be logged in to post a comment.