बिहार में कोरोना से पहले राजनेता की मौत, विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने जानलेवा वायरस से तोड़ा दम

बिहार में कोरोना वायरस से किसी पहले राजनेता का निधन हो गया है। विधान पार्षद सदस्य सुनील कुमार सिंह का निधन हो गया है। एमएलसी की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है।

एम्स में चल रहा था इलाज

स्थानीय निकाय क्षेत्र दरभंगा से विधान परिषद चुनकर आने वाले सुनील सिंह की तबीयत पिछले दिनों खराब थी।जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट सैम्पल लिया गया था,  जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एमएलसी सुनील सिंह के रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें पटना एम्स में एडमिट कराया गया था। जहां उनकी स्थिति खराब थी। मंगलवार को उनका निधन हो गया।

राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

विधान पार्षद की मौत के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पीआरडी मंत्री नीरज कुमार, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, प्रेमचंद मिश्रा आदि नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।