बिहार में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 3646 पॉजिटिव केस, सूबे में आंकड़ा हुआ 71794

बिहार स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कोरोना पहला अपडेट जारी कर दिया है। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार 6 अगस्त को सूबे में कुल 3646 पॉजिटिव केस सामने आये हैं। जो एक दिन में मिलने वाले सक्रिय मामलों में अब तक सबसे अधिक है। इसी के साथ हीं राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 71794 पर पहुंच गयी है।