COVID-19 UPDATE : बीते 24 घंटे में 71869 नए केस, 81945 मरीज ठीक हुए, 990 की मौत

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई है। बीते 24 घंटे में फिर नये मामलों से ज्यादा संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। मंगलवार को 71869 नए केस आए, 81945 मरीज ठीक हो गए, जबकि 990 की मौत हुई। 24 राज्यों में नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही। बीते 19 दिनों में 1.10 लाख एक्टिव केस कम हुए हैं। 17 सितंबर को देश में सबसे ज्यादा 10.17 लाख एक्टिव केस थे, जो अब घटकर 9.7 लाख हो गए हैं।

देश में अब तक 67.54 लाख केस

देश में अब तक 67.54 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 57.41 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.04 लाख लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। देश में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.3प्रतिशत चल रहा है, यानी हर 100 टेस्ट पर आठ लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं। मंगलवार को कुल 11 लाख 99 हजार 758 टेस्ट किए गए। अब तक कुल 8 करोड़ 22 लाख 71 हजार 654 टेस्ट किए जा चुके हैं।

48प्रतिशत मौतें देश के 25 जिलों में हुईं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में संक्रमण से अब तक 48þ मरीजों की मौत आठ राज्यों के 25 जिलों में हुई हैं। इनमें भी 15 जिले महाराष्ट्र के हैं। कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और गुजरात के 2-2, जबकि पंजाब, उत्तरप्रदेश, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के 1-1 जिले हैं। मतलब कोरोना से हुई मौतों का सबसे ज्यादा असर इन्हीं जिलों में हुआ है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को डेथ रेट 1प्रतिशत से कम करने की कोशिश करने को कहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु समेत 10 राज्य ऐसे हैं, 77प्रतिशत एक्टिव केस हैं। इनमें भी तीन राज्य ऐसे हैं जहां 50प्रतिशत एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस पिछले दो हफ्ते से लगातार कम हो रहे हैं। यह एक अच्छा संकेत है।