COVID-19 अपडेट : देश में ठीक हुए कोरोना के 90 प्रतिशत मरीज, बीते 24 घंटे में मिले 50 हजार मरीज

देश में बीते 24 घंटे में 50,129 मरीज मिले हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 62,077 मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 90 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को दी। मंत्रालय ने बताया कि अबतक 70,78,123 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बीते 24 घंटे में मिले 50,129 नये मरीज

मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा, भारत ने एक नए मील को अपने नाम किया है, हमारी रिकवरी दर 90 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 62,077 मरीज ठीक हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि दर्ज किए गए नए मामलों की संख्या 50,129 है। वहीं लगातार तीसरे दिन सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख से कम है।

10 राज्यों से हैं ठीक हुए 75 प्रतिशत मरीज

सरकार के अनुसार, ठीक हुए मरीजों का 75 प्रतिशत 10 राज्यों- महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में महाराष्ट्र से है। यहां एक दिन में 10 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने रिकवरी दर की तीव्र गति पर प्रकाश डाला।