कोरोना टीकाकरण सुरक्षित है इसे जरूर लें: रविकांत सिन्हा

कोविड टीकाकरण का पहला डोज राजधानी पटना के जयप्रभा वेदांता हॉस्पिटल में कर्मचारी भविष्य निधि के जनसंपर्क पदाधिकारी रविकांत सिन्हा ने लिया। रविकांत सिन्हा ने इस मौके पर आम लोगों से कोविड वैक्सीन लेने के लिए  अपील भी किया।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है। 195 दिनों बाद एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 89 हजार से ज्यादा केस, 24 घंटे में 714 की मौत का रिकॉर्ड है।

हर दिन टूट रहा रिकॉर्ड 

देश में कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार से हालात चिंताजनक हो गए हैं। हर दिन कोरोना मामलों का रिकॉर्ड टूट रहा है। देश में छह महीने बाद (195 दिन) पहली बार रिकॉर्ड 89 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। 24 मार्च से लगातार 50 हजार से ज्यादा कोरोना केस आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 89,129 नए कोरोना केस आए और 714 लोगों की जान चली गई है हालांकि 44202 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले 19 सितंबर को 89 हजार से ज्यादा (92,605) केस आए थे।

पीएम मोदी ने भी लगवाया है टिका

गौरतलब है कि मोदी ने दूसरे चरण में कोरोना का पहला टीका लगवा। उन्हें भारत बायोटेक की कोवैक्सिन का डोज दिया गया। वे जब सोमवार सुबह असम का गमछा गले में डालकर दिल्ली AIIMS पहुंचे। यहां पुडुचेरी की सिस्टर पी निवेदा ने मोदी को टीका लगाया, इस दौरान केरल की सिस्टर रोसम्मा अनिल पास में खड़ी थीं। जो दूसरी नर्स मौजूद रहीं, वे केरल की हैं। वैक्सीन लगवाते वक्त मोदी असम का गमछा गले में डाले हुए थे। यह वहां की महिलाओं के आशीर्वाद का सिंबल है।  यह भी संयोग है कि केरल, पुडुचेरी और असम में मार्च-अप्रैल में चुनाव होने हैं।

आम लोगों के मन की शंकाएं दूर करने की कोशिश

प्रधानमंत्री ने वैक्सीन लगवाने के वक्त की मुस्कुराती हुई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके जरिए उन्होंने वैक्सीन को लेकर आम लोगों के मन की शंकाएं दूर करने की कोशिश की। साथ ही विपक्ष के उन नेताओं को भी संदेश दिया, जिन्होंने वैक्सीनेशन की मंजूरी के प्रोसेस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सवाल उठाए थे।

देश को कोरोना मुक्त बनाना

मोदी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने में हमारे डॉक्टर और वैज्ञानिकों ने जिस तेजी से काम किया वह असाधारण है। मैं सभी योग्य लोगों से अपील करता हूं कि वे वैक्सीन लगवाएं। हमें साथ मिलकर देश को कोरोना मुक्त बनाना है।’