भारत में मिला ओमिक्रोन का नया सब वेरिएंट BA.2.75, भारत सरकार की बढ़ी चिंताएं…..

भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। इसी बीच खबर यह भी आ रही है कि देश में ओमिक्रॉन का नया सब वेरिएंट BA.2.75 मिला है। इस बात की जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी है।

भारत में मिले BA.2.75 वायरस पर है विश्व स्वास्थ संगठन के महानिदेशक की नजर…..

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेडरोस अधानोम घेब्रेएसस ने कहा कि बीते दो हफ्तों के दौरान दुनियाभर में मिलने वाले मामले करीब 30 फीसदी बढ़ गए हैं। WHO के 6 में से 4 उप क्षेत्रों में बीते सप्ताह में मरीज बढ़े हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यूरोप और अमेरिका में BA.4 और BA.5 की लहर है। भारत जैसे देशों में BA.2.75 की नई लाइनेज भी मिली है, जिसे हम देख रहे हैं।’

WHO की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने भी BA.2.75 के बारे में जानकारी दी है। ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने बताया कि BA.2.75 ‘पहले भारत में पाया गया था, इसके बाद 10 अन्य देशों से मिला।’

उन्होंने बताया कि सब वेरिएंट का विश्लेषण करने के लिए अभी भी बहुत सीमित सीक्वेंस मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने इंतजार करना और देखना होगा।’ स्वामीनाथन ने बताया कि WHO इसे ट्रैक कर रहा है और WHO टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप दुनियाभर से मिल रहे डेटा को लगातार देख रहा है।

क्या है भारत में कोरोना की स्थिति….
भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के 18 हजार 930 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 35 मरीजों की मौत हुई। नए आंकड़ों को मिलाकर भारत में मरीजों की संख्या 4 करोड़ 35 लाख 66 हजार 739 पर पहुंच गई है। अब तक 5 लाख 25 हजार 305 कोविड संक्रमित जान गंवा चुके हैं। फिलहाल, 1 लाख 19 हजार 457 मरीजों का इलाज जारी है।