पानी फल सिंघाड़ा, इसके ये 9 फायदे कर देंगे आपको हैरान

सिंघाड़ा पानी में पैदा होता है। हालांकि पानी में पैदा होने के कारण इसे पानी फल सिंघाड़ा भी कहा जाता है। सर्दियां आते ही दुकानों में सिंघाड़ा मिलना शुरू हो जाता है। लोग बड़े चाव से इसे खाते भी हैं। सिंघाड़ा खाने में तो आपको बहुत अच्छा लगता होगा लेकिन क्या आप जानते हैं यह शरीर के लिए बहुत अच्छा है साथ ही यह कई बीमारियों को भी दूर भगाता है। सिंघाड़े को कच्चा भी खाते हैं। इसे उबाल कर नमक के साथ भी खाया जाता है। जब सिंघाड़े का सीजन नहीं होता, तब भी इसके आटे का इस्तेमाल हलवा वगैरह बनाने में किया जाता है। सिंघाड़ा में विटामिन ए, सिट्रिक एसिड, फॉस्फोरस, विटामिन सी, मैंगनीज, थायमिन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयोडीन और मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इन तत्वों के होने से सिंघाड़ा हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना गया है। अगर रोज 25-50 ग्राम सिंघाड़ा खाया जाए तो इससे कई तरह के फायदे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सिंघाड़ा गुणों की खान है। इसके अनेक फायदे है। दरअसल, यह कई बीमारियों से आपकी रक्षा करता है। आप भी जानिए इसके फायदेः

  1. अस्थमा के मरीजों के लिए है फायेदेमंद
    अस्थमा के मरीजों के लिए सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद होता है। सिंघाड़े को नियमित रूप से खाने से सांस संबधी समस्याओं से भी आराम मिलता है।
  2. बवासीर की समस्या से दिलाता है निजात
    सिंघाड़ा बवासीर जैसी मुश्किल समस्याओं से भी निजात दिलाने में कारगर साबित होता है। सिंघाड़े का सेवन रक्त संबंधी समस्याओं को भी ठीक करता है। साथ ही मूत्र संबंधी रोगों के उपचार के लिए सिंघाड़े का प्रयोग बहुत फायदेमंद है। दस्त होने पर भी सिंघाड़े का सेवन रामबाण उपाय है।
  3. फटी एड़ि‍यां भी ठीक हो जाती हैं
    सिंघाड़ा खाने से फटी एड़ि‍यां भी ठीक हो जाती हैं। इसके अलावा शरीर में किसी भी स्थान पर दर्द या सूजन होने पर इसका लेप बनाकर लगाने से बहुत फायदा होता है।
  4. हड्ड‍ियां और दांतों को देता है मजबूती
    इसमें कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से हड्ड‍ियां और दांत दोनों ही मजबूत रहते हैं। साथ ही यह आंखों के लिए भी फायदेमंद है।
  5. प्रेग्नेंसी में फायदेमंद
    प्रेग्नेंट महिलाओं को सिंघाड़ा जरूर खाना चाहिए। इससे उन्हें ताकत मिलती है। खासकर गर्भावस्था के अंतिम महीनों में सिंघाड़ा जरूर खाना चाहिए। इससे गर्भ में पल रहे भ्रूण को ताकत मिलती है और उसका विकास अच्छी तरह से होता है। सिंघाड़ा महिलाओं में ल्यूकोरिया की बीमारी को भी ठीक करता है। जिन महिलाओं को गर्भपात हो जाता हो, उन्हें सिंघाड़े का इस्तेमाल करके देखना चाहिए। इससे लाभ होता है।
  6. गले की समस्या में फायदेमंद
    सिंघाड़ा शरीर को ऊर्जा देता है, इसलिए इसे व्रत के खाने में शामिल किया जाता है। गले में किसी तरह की समस्या हो तो सिंघाड़ा खाने से फायदा होता है। अगर गला बैठ गया हो, गले में खराश हो गई हो या टॉन्सिल में सूजन आ गईहो तो सिंघाड़े को उबाल कर खाएं। सिंघाड़े का आटा दूध में मिला कर पीने से भी गले की समस्याओं में फायदा होता है।
  7. थायरॉयड की समस्या को करता है दूर
    थायरॉयड की समस्या में भी सिंघाड़ाफायदा करता है। सिंघाड़ा में आयोडीन पर्याप्त मात्रा में होता है। आयोडीन गले से संबधित बीमारियों में कारगर होता है। सिंघाड़ा खाने से थायरॉयड ग्रंथि सही तरीके से काम करने लगती है। लेकिन जिन लोगों को थायरॉयड से जुड़ी बीमारी हो, उन्हें रोज ली जाने वाली दवा नहीं छोड़नी चाहिए।
  8. स्किन के लिए लाभप्रद
    सिंघाड़ा खाने से स्किन चमकदार बनी रहती है। यह बालों के लिए भी फायदेमंद है। सिंघाड़े में हमारे शरीर को डि़टॉक्सिफाई करने का गुण है। इसे खाने से शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं, जिससे त्वचा दमकने लगती है। सिंघाड़ा खाने से जल्दी मुंहासे भी नहीं होते।
  9. एसिटिडी को करता है दूर
    अगर एसिडिटी की समस्या हो और गैस ज्यादा बन रही हो तो सिंघाड़ा खाने से फायदा होता है। यह एसिटिडी को खत्म करता है। यह अधिक पित्त बनने और कब्ज की समस्या में भी फायदा करता है। अगर भूख नहीं लगती हो तो सिंघाड़ा खाने से अच्छी भूख लगती है।