दिल्ली पुलिस ने खाली कराया शाहीन बाग, 101 दिनों से जारी CAA विरोधी प्रदर्शन के उखाड़े टेंट

CAA, NRC के खिलाफ  दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 101 दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन को हटा दिया गया है. मंगलवार को शाहीन बाग में भारी पुलिस फोर्स की तैनाती के बीच प्रदर्शनकारियों के टेंट उखाड़े गए. इसके साथ ही नोएडा-कालिंदी कुंज सड़क को भी खाली करा लिया गया है.

दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस  की दलील देते हुए एक घंटे में यह कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने 6 महिलाओं और 3 पुरुषों को हिरासत में ले लिया. अभी भी मौके पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. पुलिस का कहना है कि हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शनस्थल को खाली कराना चाहते थे.

कोरोना के कारण कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण कई शहर लॉकडाउन में है. दिल्ली भी लॉकडाउन किया गया है. हमने शाहीन बाग के लोगों से अपील की है कि वह प्रदर्शन से हट जाएं. कोरोना वायरस का खतरा यहां पर है. हम लोगों से कह रहे हैं कि वह शांतिपूर्ण तरीके से हट जाएं, ताकि लोगों की जान हिफाजत में रहे. किसी को कोई जोखिम नहीं उठाना पड़े, क्योंकि यह बहुत संक्रमण वाली बीमारी है. बाद में पुलिस ने लोगों को हटा दिया.

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.