कोरोना वायरस के चलते 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन के बाद दिल्ली के लोगों को जरूरी सामानों की कमी न हो इसको लेकर दिल्ली के CM और LG ने संयुक्त प्रेसवार्ता करते हुए लोगों से अपील की है कि आप अपने घरों में रहें। परेशान न हों, सभी जरूरत के सामानों की दुकानें बंद नहीं की जाएंगी ऐसे में दुकानों पर भीड़ न लगाएं।मुख्यमंत्री ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है। CM ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद हमने कल देखा कि लोग जरूरी सामानों की दुकानों के बाहर लाइन लगा कर खड़े हो गए। मैं दोबारा लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जरूरी सामान की कोई किल्लत नहीं होगी।
दुकानदारों को जारी होगा ई-पास
केजरीवाल ने बताया कि जरूरी सामानों के उन विक्रेताओं के लिए ई-पास जारी किया जाएगा, जो अपनी दुकानें और फैक्टरियां खोलना चाहते हैं।
केजरीवाल ने जारी किया हेल्पलाइन
केजरीवाल ने कहा कि अगर आपको किसी भी तरह की कोई भी परेशानी हो तो आप इस हेल्पलाइन नंबर- 23469536 पर कॉल कर अपनी समस्या बता सकते हैं।
दिल्ली में 31 है संक्रमितों की संख्या
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार शाम दिल्ली में एक कोरोना संदिग्ध मरीज मिला है। इसकी पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली में मरीजो की संख्या 31 हो गई है।
















You must be logged in to post a comment.