खबर का असर : दिल्ली में फंसे बिहारी मजदूरों के लिए भोजन उपलब्ध करा रही नीतीश सरकार

महामारी कोविड-19 के रोकथाम को लेकर जब देश को लॉकडाउन करने का आदेश दिया गया था, उसके बाद से हीं शहरों से मजदूरों के पलायन का सिलसिला शुरू हो गया था। दिल्ली से हजारों किलोमीटर पैदल सफर करके मजदूर बिहार और उत्तर प्रदेश लौट रहे थे। मीडिया में खबरें ट्रेंड करने लगी थी। जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर आपदा प्रबंधन विभाग दिल्ली में फंसे बिहारी श्रमिकों के लिए भोजन मुहैया करवा रही है। इसके लिए दस केन्द्र बनाये गये हैं। दोपहर के भोजन की व्यवस्था 12 बजे से 2 बजे तक और रात्रि भोजन की व्यवस्था संध्या 7 बजे से 9 बजे तक की गयी है।

बिहार फाउंडेशन ने इन जगहों पर किया है भोजन का प्रबंध

बदरपुर-मीठापुरचौक, सोनिया विहार, पालमकॉलोनी-एफ ब्लॉक शास्त्री पार्क, आयानगर, किरारी, शकरपुर, शकरपुर-कालीमंदिर, गोविन्दपुरी-गलीनं. 1308/2 आदि इलाकों में श्रमिकों के भोजन का प्रबंध किया गया है।