केजरीवाल ने राजधानी में संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफे पर जताई चिंता, कहा- लॉकडाउन में कोई छूट नहीं दी जाएगी

दिल्ली में शनिवार को मिले 186 पॉजिटिव

राजधानी में संक्रमितों की संख्या 1893 पहुंची

अबतक 43 लोगों की हुई मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रहे है, इसपर चिंता जताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे मरीज सामने आ रहे हैं, जिनमें वायरस का कोई लक्षण दिखाई नहींं देता। यह स्थिति चिंताजनक है।

एक हफ्ते बाद स्थिति की होगी समीक्षा

उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। एक हफ्ते बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी। उस समय जो भी परिस्थितियां होंगी, उसके हिसाब से फैसला लिया जाएगा। दरअसल, केंद्र सरकार लॉकडाउन फेज -2 में 20 अप्रैल (सोमवार) से कई सेवाओं में छूट है। कई राज्य केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक, कई गतिविधियां शुरू कर भी रहे हैं। लेकिन देश की राजधानी में होते नहीं दिखता।

हमें कोरोना से मिलकर मुकाबला करना है।

उन्होंने कहा कि इससे न दहशत में आने और न घबराने की जरूरत है। हमें कोरोना से मिलकर मुकाबला करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में 736 नहीं जांच की गईं और इनमें से 186 पॉजिटिव मिले जो कुल का 25% है। यह संख्या बहुत ज्यादा है। इसके साथ राजधानी में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1893 हो गई। वहीं, 43 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में 77 नियंत्रण जोन है

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘दिल्ली में 77 नियंत्रण जोन है। इनमें भी लिए गए सैंपल में पाया गया की मामले बढ़े हैं। इन क्षेत्रों में भी लोग एक दूसरे के घरों में जा रहे हैं, जिन इलाकों में लोगों ने लॉकडाउन का पालन नहीं किया, वहां मामले बढे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के साधन संपन्न देशों में कोरोना के कहर की तस्वीर सबके सामने है। हमारे यहां लॉकडाउन नहीं होता, तो स्थिति क्या होती इसे कहने की जरूरत नहीं है।