अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके फैंस को इसकी जानकारी दी है। बीती रात उन्हें खराब स्वास्थ्य की वजह से लेकर मुंबई के Sir H. N. Reliance Foundation अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था।
&
T 3517 – He’s GONE .. ! Rishi Kapoor .. gone .. just passed away ..
I am destroyed !— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 30, 2020
;
ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार ट्वीट कर ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। यूजर्स ट्वीट कर अपने संवेदना प्रकट कर रहे हैं।
एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा- ‘हे भगवान सुबह-सुबह ये कैसी खबर दे दी। ऋषि सर मैं आखिरी सांस तक आपको याद रखूंगा…’ एक यूजर ने लिखा- आज के दिन की शुरुआत इस दुखद खबर के साथ हुई, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।