सदाबहार गायक पंकज उधास का निधन, फैंस ने नम आखों से दी श्रद्धांजलि,

एंटरटेनमेंट जगत से बुरी खबर सामने आई है. लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास का निधन हो गया है. 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. पंकज की बेटी नायाब बेटी नायाब उधास ने सिंगर की मौत की खबर शेयर की है. पोस्ट में उन्होंने लिखा- बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है. वो लंबे समय से बीमार थे. वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे.

इस बात की खबर पंकज की बेटी नायाब उधास ने एक पोस्ट के जरिए साझा की है, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘बहुत दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे और उम्र संबंधी बीमारियों का सामना कर रहे थे।’ इस खबर के बाद संगीत जगत में शोक की लहर छा गई है। पंकज जैसे गायक का इस तरह दुनिया छोड़कर चले जाना उनके फैंस को गमगीन कर गया है। सोशल मीडिया पर लोग नम आंखों के साथ पंकज उधास को श्रद्धांजलि दे रहे हैं

पंकज उधास के संगीत के सफर की शुरुआत 6 साल की उम्र से ही हो गई थी। उनके घर शुरू से ही संगीत का माहौल था, पंकज उधास को संगीत विरासत में मिला था। यही वजह है कि संगीत की दुनिया में कदम रखने के बाद वह हमेशा के लिए उसी के होकर रह गए। उन्हें संगीत का पहला एक्सपोजर स्कूल में प्रार्थना करने से मिला और ये सफर इतना आगे बढ़ता चला गया कि आज उनके निधन के बाद भी लोग उनकी आवाज को दिल से लगाकर रखे हुए हैं।

पंकज उधास का पहला एल्बम ‘आहट’ 1980 में आया था, जिसमें उन्होंने कई गजलें गाई थीं। वहीं आम आदमी के दिलों में बसने वाले उनके कुछ मशहूर गानों की बात करें तो ‘जिएं तो जिएं कैसे बिन आपके…’, ‘चांदी जैसा रंग है तेरा, ‘चिट्ठी आई है…,’ ना कजरे की धार, ना मोतियों के हार…’, सोने जैसे बाल…’, जैसे कई गाने शामिल