बिहार में कोई ग्रीन जोन नहीं, और सख्ती से लागू होगा लॉकडाउन 3.0

बिहार में भारी संख्या में छात्रों और मजदूरों की वापसी के बीच लॉकडाउन 3.0 काफी प्रभावी और संवेदनशील होने वाला है। इसे लेकर बिहार सरकार के गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं। आदेश में प्रवासी बिहारियों के आगमन को लेकर कहा गया है कि बिहार में लॉकडाउन पहले की अपेक्षा और सख्ती से लागू किया जाये।

इस चरण के लॉकडाउन में केवल जरूरी गतिविधियों को हीं मंजूरी दी जाएगी।

IMG-20200503-WA0000

विभाग ने कहा है कि बिहार में केवल दो हीं जोन होंगे। पहला रेड जोन और दूसरा और बाकी बचे जिले औरेंज जोन में गिने जाएंगे।

रेड जोन में भारत सरकार के सभी निर्देश जारी रहेंगे। वहीं आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाले दुकाने खोली जा सकेंगी। साथ हीं जिलावार डीएम अपने स्तर भी निर्णय ले सकते हैं।

औरेंज जोन में क्या खुलेगा

  • सभी प्रकार के वस्तुओं के लिए इ-कामर्स
  • सभी प्रकार के निर्माण कार्य
  • सभी प्रकार के उद्योग
  • सैलून और स्पा