बिहार में मास्क की नहीं होगी कमी, जीविका द्वारा कम कीमत पर बनाए जा रहे मास्क, एक मास्क की कीमत ₹15

जीविका द्वारा कम कीमत पर पर्याप्त संख्या में मास्क बनाए जा रहे हैं तथा उसकी आपूर्ति की जा रही है। जीविका द्वारा अब तक कुल 150620 मास्क तैयार किए गए हैं। इस क्रम में जीविका दीदियों द्वारा सोशल डिस्टेंस का अनुपालन किया जाता है।एक मास्क की कीमत ₹15 है।

मास्क की प्रखंडवार स्थिति

प्रत्येक प्रखंडों में जीविका दीदियों के द्वारा तैयार किए जा रहे मास्क की प्रखंडवार स्थिति निम्नवत है- बख्तियारपुर प्रखंड में 22 जीविका दीदियों के द्वारा 2965 मास्क तैयार किए गए। अथमलगोला प्रखंड में दो जीविका दीदी द्वारा 50 मास्क तैयार किए गए। बाढ़ प्रखंड में 43जीविका दीदी द्वारा 5976 मास्क बेलछी में 7 जीविका दीदी द्वारा 5917 मास्क। बिहटा में 30 जीविका दीदी द्वारा 89745 मास्क। धनरूआ में 26जीविका दीदी द्वारा 2772 मास्क दुल्हिन बाजार में 55 जीविका दीदी द्वारा 4606 फतुहा में 20 जीविका दीदी द्वारा 1598 मास्क घोसवारी मैं 26 जीविका दीदी द्वारा 3440 खुसरूपुर में 8 जीविका दीदी द्वारा 1300 मनेर मैं 8 जीविका दीदी द्वारा 3525 मोकामा में 7दीदी द्वारा 1190 नौबतपुर में 16दीदी द्वारा2922 पालीगंज में 22दीदी 8114 पंडारक में 26दीदी ने 1974 पटना ग्रामीण मे12 दीदी ने 802 फुलवारी में 35दीदी ने 4953 पुनपुन में 13दीदी ने 124 संपतचक में 105 दीदी ने 4847

लगभग 12000 मास्क वितरित किए गए

-समेकित बाल विकास परियोजना द्वारा भी आंगनवाड़ी वर्कर के द्वारा मास्क बनाने एवं वितरित करने की प्रक्रिया सतत रूप से जारी है। इस क्रम में कुल लगभग12000 मास्क तैयार कर वितरित किए गए हैं।