
अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत की अब बस यादें बची हैं। सुशांत न सिर्फ एक उम्दा अभिनेता थे बल्कि सामाजिक सरोकार और सामाजिक परिवर्तन के लिये भी उनका दिल धड़कता था। वो बिहार में सौ गरीब बच्चों को हर रोज पौष्टिक नास्ता करवाने की योजना पर भी काम कर रहे थे। यह जानकारी उनके चचेरे भाई नीरज कुमार बब्लू ने दी। नीरज कुमार बब्लू ने बताया कि वो खुद को सामाजिक सरोकार से भी जोड़ना चाह रहे थे।
फिल्म केदारनाथ के बाद अध्यात्म की ओर झुकाव
नीरज कुमार बब्लू बताते हैं कि वैसे तो सुशांत हमेशा से पूजा- पाठ में रूचि लेता था पर फिल्म केदारनाथ के बाद उसका लगाव अध्यात्म से ज्यादा बढ़ गया था।
हम आपको बता दें कि जाने माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कल अपने मुंबई स्थित आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
( इनपुट- रोहित )
You must be logged in to post a comment.