बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस की तफ्शीश के क्रम में पुलिस अब संजय लीला भंसाली से भी पूछताछ करेगी। साथ हीं कास्टिंग डायरेक्टर सानू शर्मा को भी पूछताछ करने के लिए बुलाया जाएगा। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस को लेकर मुंबई पुलिस अब तक करीब 20 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। और अब संजय लीला भंसाली और सानू शर्मा को इसके लिए बुलाया गया है।
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का आत्महत्या करना बॉलीवुड पर कई सवालिया निशान छोड़ गया है। कंगना रनोट के नेपोटिज्म के बयान के बाद करन जौहर, सलमान खान, आलिया भट्ट जैसे बी टाउन सितारे सवालों के घेरे में हैं। सुशांत सिंह राजपूत को इंडस्ट्री से बाहर करने उनसे कई फिल्में छीने जाने के आरोप भी लगे हैं।