रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती है CBI, सुशांत सिंह मौत मामले में मुख्य आरोपी है उसकी गर्लफ्रेंड

सीबीआई ने सुशांत सिंह मौत मामले में उसकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है। ये बातें सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि रिया चक्रवर्ती इस मामले में मुख्य आरोपी है, इसलिए सीबीआई उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है. गौरतलब है कि सुशांत सिंह के पिता ने जो एफआईआर दर्ज करायी है उसमें रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाये गये हैं.

पोस्टमार्टम से पहले शवगृह जाने की इजाजत किसने दी?

उनके वकील विकास सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि रिया चक्रवर्ती को आखिर किस हैसियत से मुंबई पुलिस ने पोस्टमार्टम से पहले शवगृह जाने की इजाजत दी थी. जानकारी के अनुसार रिया चक्रवर्ती लगभग 45 मिनट तक वहां रही थीं. विकास सिंह ने सवाल उठाया है कि क्या रिया चक्रवर्ती वहां सुबूतों के साथ छेड़छाड़ करने गयीं थीं.

व्हाट्‌सएप चैट पर भी सवाल

उसने रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के व्हाट्‌सएप चैट पर भी सवाल उठाये. रिया चक्रवर्ती ने कोर्ट में कहा था कि वह सुशांत से प्यार करती थी और उसके जाने के बाद उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है. लेकिन रिया और महेश भट्ट का जो व्हाट्‌सएप चैट लीक हुआ है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि रिया कोर्ट में झूठ बोल रही थी.